असिन-राहुल की बेटी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार..शेयर की तस्वीर
Recommended Video

असिन और राहुल एक क्यूट बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं और वो बेबी के जन्म से काफी खुश हैं। असिन और राहुल की शादी में अह्म भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार दोनों की बेबी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्होंने तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।
अक्षय कुमार ने लिखा कि "एक खुशी जिसकी तुलना नहीं की जा सकती है। मेरे खास दोस्त राहुल और असिन को नन्हीं परी के आने पर बधाई।" अक्षय कुमार इस तस्वीर में गोद में बेबी को भी लिए नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और असिन और राहुल दोनों के काफी अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने ही शादी के मकसद से असिन और राहुल को मिलवाया था। यहां तक कि दोनों ने अपनी शादी का पहला भी अक्षय कुमार को भेजा था और अक्षय हर रश्म में शामिल भी हुए थे। अब दोनों की बेबी को देखने भी अक्षय कुमार सबसे पहले पहुंचे।
असिन ने मंगलवार सुबह एक बेटी को जन्म दिया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी। उन्होंने लिखा कि 'यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर एक नन्हीं परी आई है। आप सब के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। वह मेरे जन्मदिन का सबसे प्यारा तोहफा है।'


Click it and Unblock the Notifications











