"Messi की बॉयोपिक कर रहे हैं Akshay Kumar", वर्ल्ड कप खत्म होते ही फैंस ने सुपरस्टार को किया ट्रोल

akshay-kumar-is-doing-messi-biopic-fans-trolled-the-superstar-after-fifa-world-cup

Akshay Kumar: 19 दिसंबर को लियोनेल मेसी और उनके चाहने वालों का वो सपना सच हुआ जिसका इंतज़ार कई सालों से किया जा रहा था। अर्जेंटीना ने 36 सालों के बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। इससे पहले अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप जीता था। दुनियाभर में इसका जश्न मनाया जा रहा है। मेसी के फैंस उत्साहित भी हैं और इमोशनल भी। टूर्नामेंट में उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

बहरहाल, एक ओर जहां लोग अर्जेंटीना की जीत और मेसी के शानदार प्रदर्शन का जश्न मना रहे थे.. वहीं दूसरी ओर कुछ नेटिजन्स अक्षय कुमार को ट्रोल करने लगे कि अब सुपरस्टार जल्द ही मेसी की बॉयोपिक शुरु कर देंगे। अक्षय कुमार से जुड़ी कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड फैंस ने अक्षय कुमार के 'हाउसफुल 3' वाले सीन को शेयर करना शुरु कर दिया, जहां वो फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अक्षय कुमार अगली बॉयोपिक में मेसी का किरदार निभाएंगे।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "अक्षय ने मेसी बॉयोपिक की तैयारी शुरु कर दी है।"

दरअसल, अक्षय कुमार बॉयोपिक फिल्में करने के लिए फेमस हैं.. खासकर जहां देशभक्ति का तड़का हो। वह आगामी बायोपिक में माइनिंग इंजीनियर सरदार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा 'गोरखा' में भी नजर आएंगे, जो भारतीय सेना के गोरखा रेजिमेंट के एक अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X