"अक्षय कुमार नेशनल अवार्ड के हकदार हैं"
एक्टर सुनील शेट्टी का मानना है कि अक्षय कुमार नेशनल अवार्ड के हकदार हैं। पढ़िए और क्या कहा सुनील शेट्टी ने।
अक्षय कुमार ने इस साल नेशनल अवार्ड क्या जीता उनकी तारीफ की जगह आलोचना ही ज्यादा हो गई। कोई बोल रहा है कि उन्हें नेशनल अवार्ड देकर क्षेत्रिय फिल्मों की अनदेखी की गई तो कोई बोल रहा है कि प्रियदर्शन की वजह से उन्हें अवार्ड मिला। लेकिन अब 90 के दशक के सुपरस्टार और अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में कर चुके सुनील शेट्टी ने अपना बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि "अक्षय कुमार नेशनल अवार्ड के हकदार थे इसलिए उन्हें मिला। अक्षय कुमार की सिर्फ एक फिल्में क्यों देख रहे पूरे करियर को देखिए। वो इस सम्मान के हकदार हैं। वो धीरे धीरे अपने करियर में आगे बढ़े हैं। उनके ग्राफ को देखिए उन्होंने जितनी इज्जत वर्दी को दी है कोई नहीं दे सकता। "

सुनील शेट्टी अक्षय कुमार के साथ आन: द मैन एट वर्क, सपूत, हेराफेरी सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और दोनों के रिश्ते आज भी काफी अच्छे हैं। सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि "अगर आप रूस्तम के लिए अवार्ड नहीं मानते तो मान लीजिए कि उन्होंने एयरलिफ्ट के लिए जीता है।"
फिलहाल सुनील शेट्टी इंडिया असली चैंपियन..है दम में नजर आएंगे। इस शो में लोग अपनी मानसिक और शारीरिक फिटनेस की परीक्षा लेते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications