..................... Akshay Kumar is biggest commercial element says R.Balki - Hindi Filmibeat

"अक्षय कुमार से बड़ा कॉर्मशियल एलिमेंट और कोई नहीं है"

By Shweta

Recommended Video

Padman Public Review: Akshay Kumar | Sonam Kapoor | Radhika Apte | R Balki | FilmiBeat

आखिकार अक्षय कुमार की पैडमैन आज रिलीज हो गई है और लोगों को समीक्षकों को फिल्म पसंद भी आ रही है। आर बाल्की के डायरेक्शन की फिल्म में काफी तारीफ हो रही है। आर बाल्की ने पैडमैन के लिए कितनी मेहनत की है ये परदे पर साफ नजर आ रहा है। आर बाल्की ने कहा है कि उनकी फिल्म पैडमैन के सबसे बड़े कॉर्मिशियल एलिमेंट खुद अक्षय कुमार हैं।

दरअसल आर बाल्की ने ये बातें एक पैनल डिस्कशन के दौरान कही जिसमें उन्होंने कहा कि "पैडमैन में सबसे बड़े कॉर्मिशियल एलिमेंट हैं और उन्हें पता है कि वो क्या करने जा रहे हैं क्योंकि मैं एक खास तरह की फिल्म बनाता हूं जिसकी अपनी एक अलग भाषा होती है।"

akshay-kumar-is-biggest-commercial-element-says-r-balki

उन्होंने आगे कहा कि "मैं बिल्कुल साफ था कि मुझे ये फिल्म उन लोगों के लिए नहीं बनानी है जो इसके बारे में जानते हैं। ये फिल्म उन लोगों के बारे में जिन्हें इसके बारे में जानने की जरुरत है। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं।" अक्षय कुमार की यह फिल्म पीरियड पर आधारित है और इसके बारे में लोगों को जागरुक करती है।

फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे के अलावा सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं और कहने की जरुरत नहीं है कि बाल्की की फिल्म है जो अमिताभ बच्चन का कैमियो तो होना ही है। पैडमैन अरुणाचलम मुरुगाथनम की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने सस्ती और अच्छी सैनेटरी पैड बनाने की शुरुआत की थी। हमारे देश में पीरियड्स एक ऐसा विषय है जिसके बारे में दबे जबान से ही बात की जाती है और इसे लेकर बात करने में सहज नहीं महसूस करते हैं। अक्षय कुमार को सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में करना पसंद करते हैं।

पिछले साल उन्होंने टॉयलेट एक प्रेम कथा बनाई थी जो लोगों को काफी पसंद आया था और अब पैडमैन का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में ये भी इशारा किया था कि वो दहेज के मुद्दे पर अगली फिल्म बनाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X