''सलमान, शाहरूख, आमिर से बड़े Box Office सुपरस्टार हैं अक्षय कुमार.... ''
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने स्टारडम पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अक्षय कुमार सबसे सबसे बड़े स्टार लगते हैं। सलमान ने कहा "आज जब सुपरस्टार्स की बात होती है तो मुझे मेरा, आमिर, शाहरुख़ खान और अक्षय कुमार का नाम ही याद आता है।
'ट्यूबलाइट'.. सलमान खान की धाकड़ एक्टिंग.. और दमदार कहानी!
सलमान ने आगे कहा, लेकिन हम कम फिल्में करते हैं। मैं दो फिल्म करता हूं एक साल में। आमिर 3 साल में एक फिल्म करते हैं। जबकि अक्षय कुमार साल में 4-5 फिल्म कर जाते हैं। तो आप खुद ही गणित लगा लीजिए कि कौन सा एक्टर ज्यादा मेहनत करता है और कौन ज्यादा बॉक्स ऑफिस कमाई करता है।

सलमान से जब पूछा गया कि क्या वो अक्षय जितनी फिल्में नहीं कर सकते तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं भी पहले किया करता था। लेकिन अक्षय अकेला एक्टर है जिसने पुराने दिनों को समझा है। चार पांच लाख के लिए हम ज्यादा मेहनत किया करते थे। जब हमें कम पैसे मिलते थे हम ज्यादा फिल्में करते थे। अब हमें ज्यादा पैसे मिल रहे हैं और हम कम फिल्में कर रहे हैं.."
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications