DHAMAKA: अक्षय कुमार के लिए शुरू से शुरू हुई हेरा फेरी 3!
अक्षय कुमार फैन्स के लिए हम आज की सुबह बिल्कुल धमाकेदार बना देते हैं। दरअसल, हेरा फेरी 3 में उनकी धमाकेदार वापसी हो चुकी है। अभी कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के फिल्म छोड़ देने के बाद इसे डिब्बाबंद माना जा रहा था।
लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर नीरज वोरा ने साफ कर दिया है कि कुछ दिक्कतें हुईं लेकिन उन सबमें सबसे अच्छा ये हुआ कि फिल्म की ओरिजिनल कास्ट यानि कि अक्षय कुमार - सुनील शेट्टी और परेश रावल अब फिल्म में वापसी कर चुके हैं।
[#MasterMind: एक फिल्म के बदले...अक्षय कुमार की तीन फिल्में!]
पहले अक्षय कुमार ने ये फिल्म फीस की दिक्कतों के बाद छोड़ दी थी और अभिषेक बच्चन - जॉन अब्राहम को साइन किया गया था। फिल्म की शूटिंग दुबई में हो रही थी लेकिन सूत्रों की मानें तो नीरज के पास ना कोई स्क्रिप्ट थी ना ही कोई प्लान।
इससे तंग आकर अभिषेक बच्चन ने फिल्म छोड़ दी। लेकिन अब फिल्म की ओरिजिनल तिकड़ी राजू - श्याम और बाबू भईया वापस आ चुके हैं। पहले दो पार्ट में ये तिकड़ी कमाल दिखा चुकी है इसलिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
जानिए 15 सालों से क्यों है हेरा फेरी बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications