अक्षय कुमार होंगे 2018 के बेस्ट विलेन.. धमाकेदार एक्शन फिल्म की तैयारी!
साल 2018 की शुरुआत सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ होने वाली है। शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 या कह लें रोबोट 2 धमाका करने को बिल्कुल तैयार है। यह फिल्म 3डी में बनी है.. लिहाजा, रोमांचक बनाने के लिए भरपूर एक्शन सीन्स डाले गये हैं।
शाहरुख खान के फिल्म की.. ऐसी बेइज्जती किसी ने नहीं की होगी!
फिल्म में अक्षय कुमार विलेन बने हैं। फिल्म में उनका लुक तो आपने देखा ही है। फिल्म के विलेन डॉक्टर रिचर्ड बने अक्षय को थोड़ा थोड़ा कौवे जैसा लुक दिया गया है। अब वह एलियन बने हैं या कोई गलत एक्सपेरिंमेंट का शिकार.. यह अभी बाहर नहीं आया है।

बहरहाल, खास बात है कि अक्षय कुमार का ना सिर्फ लुक बदला गया है। बल्कि फिल्म में अक्षय कुमार की आवाज भी बदल दी गई है। फिल्म के हिंदी वर्जन में भी अक्षय की आवाज को काफी टेक्नोलॉजी की मदद से काफी बदला गया है। वहीं, तमिल- तेलुगु में डब किया गया है।
ऑस्कर विनर साउंड डिजानकर रसूल पुकुट्टी ने कहा, अभी हम आवाज पर काम कर रहे हैं। हफ्तों से कोशिश चल रही है.. लेकिन अभी तक हमें ऐसी परफेक्ट पिच नहीं मिली है.. जो अक्षय के लिए परफेक्ट सुनाई दे। जल्द ही आवाज फाइनल किया गया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications