धुरंधर 2 के मुरीद हुए अक्षय कुमार, ऐसी ही फिल्म का बनना चाहते हैं हिस्सा, जानिए क्या बोले खिलाड़ी कुमार?
Akshay Kumar Dhurandhar 2: आदित्य धर ने हिंदी सिनेमा को लेकर एक स्टेटमेंट दिया है और ढंग से फिल्म बनाईं जाएं तो बॉलीवुड किसी से कम नहीं है। धुरंधर 2 ने रिलीज होकर जो धमाका किया था वो किसी से छिपा नहीं है।

400 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 1700 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि अपना आपमें काफी हैरान करने वाला है। इसके बाद अब बड़ बड़े सितारे इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने की बात कर रहे हैं और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार का है।
खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने इच्छा जाहिर की है वो धुरंधर 2 जैसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसके बाद फैंस उनको लेकर इंतजार में हैं कि क्या सच में वो ऐसा करने वाले हैं।
क्या बोले अक्षय कुमार?
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस दौरान शुभांकर मिश्रा से बात कर रहे थे और खुलकर अपनी बात कही थी। वो धुरंधर 2 से काफी प्रभावित है और यही कारण है कि उनका कहना था कि, ''इस वक्त सिनेमा पूरी तरह से बदल रहा है। अगर मुझे मौका मिलता है तो इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगा।'' इसके बाद लो अक्षय कुमार लेकर बातें कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने जिस तरह का किरदार इस फिल्म के लिए निभाया है वो सालों साल याद रखा जाएगा। इंडिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 2 शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई शानदार सितारे नजर आए थे।
भूत बंगला को लेकर चर्चा में..
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने रिलीज होकर अच्छी कमाई की है और अब तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 120-130 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म कितनी कमाई करने में सफल होती है ये तो वक्त ही बताएगा। सुपरहिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ के आंकड़े तक इस फिल्म को पहुंचना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
