POSTERS: मिलिए अक्षय कुमार की गोल्ड की पूरी टीम से, 6 पोस्टर्स के साथ!
अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। और अब फिल्म के सारे मुख्य किरदारों मे अक्षय कुमार ने एक एक पोस्टर के साथ दर्शकों से रूबरू करवाया है। फिल्म में अक्षय कुमार एक बंगाली की भूमिका में दिखाई देंगे।
अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में मौनी रॉय, विनीत सिंह, अमित साध, कुणाल कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं रीमा कागती और इसे प्रोड्यूस कर रही है फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट।

फिल्म का पहला गाना, नैनों ने बांधी, आज रिलीज़ हो रहा है। गाने में अक्षय कुमार और मौनी रॉय रोमांस करते दिखेंगे। मौनी रॉय एक बेहतरीन टीवी पारी के बाद, इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
[शाहरूख के पास नहीं है कोई और फिल्म, आखिरी से भी किया अक्षय ने REPLACE!]
गाने की रिलीज़ से पहले, अक्षय कुमार ने फिल्म के सारे किरदारों को एक एक कर मिलवाया है। और हर किरदार के बारे में कुछ कुछ बताया।
गोल्ड 1948 में सेटअप है और अक्षय कुमार एक बार फिर आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस करवाने वाले हैं। वैसे भी आज़ादी बॉक्स ऑफिस आधिकारिक तौर पर उनके नाम हो चुका है।
मिलिए अक्षय कुमार की पूरी टीम से -


Click it and Unblock the Notifications












