अक्षय कुमार ने लिया नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू, शानदार ढंग से पॉलिटिक्स के बिना की बातें

अक्षय कुमार आजकल देशभक्ति की परफेक्ट परिभाषा बने हुए हैं। वहीं अक्षय वर्तमान सरकार के भी चहेते और करीबी बने हुए हैं। अब लोकसभा चुनाव से पहले अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी का एक इंटरव्यू लिया है और उनके अंदर का राजनेता अलग कर उन्हें एक आम इंसान की तरह पेश करता है। अक्षय ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इस इंटरव्यू की पूरी झलक है।

अक्षय कुमार नरेंद्र मोदी से पूछते हैं, "हम सब घर में रहते हैं। क्या आपको नहीं लगता कि अपनी मां के पास, भाई के पास, जितने सारे रिश्तेदार हैं उनके पास जाकर रहें?" इस पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया, " मैं ज़िंदगी की छोटी आयु में ही सब कुछ छोड़ चुका हूं। मेरी मां खुद मुझे कहती है कि तू मेरे पीछे समय बर्बाद मत कर।"

akshay-kumar-interviews-prime-minister-narendra-modi-in-a-totally-non-political-way

गौरतलब है कि जहां इस समय पूरा देश केवल इलेक्शन और पॉलिटिक्स के बारे में बात कर रहा है, अक्षय और पीएम मोदी इन दो विषयों को छोड़कर बाकी सब विषयों पर बात करते दिखाई दिए। हालांकि काफी समय से अटकलें थीं कि अक्षय कुमार चुनाव लड़ सकते हैं और भाजपा से जुड़ रहे हैं।

अक्षय ने इन सारी अफवाहों को दरकिनार किया। ये इंटरव्यू, ANI पर सुबह 9 बजे से है। गौरतलब है कि बीजेपी सरकार ने मीडिया और बॉलीुवड का जमकर इस्तेमाल किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X