अक्षय कुमार ने शेयर किया बचपन का मजेदार किस्सा- इस चीज़ का किया था आविष्कार!
जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिशन मंगल' का प्रमोशन जोर शोर से शुरु हो चुका है। भारत के मंगलयान मिशन पर आधारित यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें साइंस से गहरी रूची नहीं थी, बल्कि उनका फेवरिट विषय गणित हुआ करता था। इसके साथ ही सुपरस्टार ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया जब उन्हें लगा था कि चुंबक का आविष्कार उन्होंने ही किया है।

अक्षय कुमार ने बताया- मैं 6 या 7 साल का रहा हूंगा, जब मेरे पिताजी ने मुझे 175 रूपए का एक ट्रांसिस्टर लाकर दिया था। उस वक्त ट्रांसिस्टर होना बहुत बड़ी बात होती थी। मुझे भी बड़ा अच्छा लगता था उसे लेकर घूमना, गाने भी सुन रहे हैं, कांमेट्री सुन रहे हैं।
एक दिन मैंने अपने पिताजी को बोला कि देखा मैंने ये क्या ढूंढ़ा। मैंने एक चीज अलमारी की ओर फेंका.. और वह जाकर लोहे की अलमारी पर चिपक गया। तो पिताजी ने बोला ये तो चुंबक है, ये तुम्हें कहां से मिला। तो मैंने वो ट्रांसिस्टर लाकर पिताजी के सामने रख दिया। दरअसल, मैंने वो पूरा तोड़ दिया था और उसी के अंदर से ये चुंबक निकला था। मैं बहुत खुश था कि ये चीज मैंने खोज निकाली, मैंने कोई आविष्कार किया। लेकिन पिताजी से डांट पड़ गई।
बहरहाल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म मिशन मंगल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, बॉलीवुड में आज तक कभी स्पेस पर फिल्म बनी नहीं है। यह एक ऐसा ज़ोनर है, जो अभी तक खुला नहीं है। इसीलिए मैं कह सकता हूं कि यह काफी अलग फिल्म साबित होगी। मैं समझता हूं मैं लकी हूं कि मुझे ऐसी फिल्में मिल रही हैं। मैं चाहता हूं कि ये फिल्म हर भाषा में रिलीज हो और ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देंखे।


Click it and Unblock the Notifications