रियल 'खिलाड़ी' निकले अक्षय कुमार, फिल्म की शूटिंग के दौरान दिखा PROOF
Recommended Video

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म केसरी की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के वाई में लगभग एक महीने से चल रही है। खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान अक्षय को वहां गंभीर चोट लग गई है। अक्षय फिल्म का क्लाईमैक्स शूट कर रहे थे, जहां भरपूर एक्शन सीन्स हैं.. जब उन्हें चोट लग गई। लेकिन अक्षय ने वापस मुंबई आने से मना कर दिया और शूटिंग के लिए वई में ही रुके रहे। फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने को कहा है।
सनी देओल की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म, सितंबर 2018 में होगा धमाका!
सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित यह फिल्म 2019 की होली पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में काफी एक्शन भी है, लिहाजा, अक्षय ने तलवारबाजी से लेकर अन्य युद्ध कलाओं की ट्रेनिंग भी ली है।

फिलहाल अक्षय कुमार कुछ समय तक एक्शन सीन्स की शूटिंग नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया। कहीं ना कहीं यह फिल्म के प्रति उनके जुनून को दिखाता है। बहरहाल, बता दें, फिल्म के एक्शन सीन्स को हॉलीवुड एक्शन डाइरेक्टर Lawrence Woodward कोरियोग्राफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications