Akshay Kumar 'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर हुए घायल, दुखी फैंस ने किया ट्रेंड Get Well Soon Akki

Recommended Video
Akshay Kumar injured: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं, जो अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। वो एक्शन या स्टंट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। जाहिर है ऐसे में कई बार स्टंट के दौरान उन्हें चोट भी लगती है। ऐसी ही कुछ खबर आई है स्कॉटलैंड से, जहां फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के एक स्टंट सीन के दौरान अक्षय घायल हो गए हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, "अक्षय टाइगर के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, और यह एक विशेष स्टंट था जब उन्हें यह चोट लग गई। अभी उनके घुटने पर ब्रेसेस लगे हुए हैं। फिलहाल एक्शन सीन्स की शूटिंग को रोक दिया गया है, लेकिन अक्षय अपने क्लोज-अप के साथ बाकी की शूटिंग जारी रखे हुए हैं, ताकि इसमें कोई देरी न हो। और स्कॉटलैंड का शेड्यूल समय पर खत्म हो पाए।"
अक्षय कुमार के घायल होने की खबर आते है उनके लाखों- करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फैंस ट्विटर पर लगातार GET WELL SOON AKKI ट्रेंड कर रहे हैं।
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय- टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। फरवरी में फिल्म का एक शेड्यूल मुंबई में पूरा किया गया, उसके बाद पूरी टीम स्कॉटलैंड गई हुई है।

बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर
ये फिल्म 2023 के सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर में से एक है। वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट की इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी भी अली ने ही लिखी है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 2023 दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

एक्शन सीन्स हैं हाईलाइट
रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। एक्शन सीन्स को इस फिल्म का हाइलाइट माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट 200-250 करोड़ के बीच माना जा रहा है।

नहीं है रीमेक
बताया जा रहा था कि यह अमिताभ बच्चन और गोविंदा द्वारा अभिनीत 1999 की फिल्म की रीमेक होगी, लेकिन फिल्म की टीम ने इससे इंकार किया है और कहा है कि यह बिल्कुल ओरिजनल फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications