सचिन-धोनी से ज्यादा टैक्स दिया अक्षय ने
कहते हैं हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा पैसा क्रिकेट के खिलाड़ियों को पास है, लेकिन ऐसा लगता नहीं है क्योंकि जितना पैसा हमारे बॉलीवुड कलाकारों के पास हैं उतना किसी और के पास तो नहीं तभी तो बेचारे टैक्स चोरी में फंस जाते है। लेकिन लो गों को टैक्स चुराने की नसीहत देने वाले खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार सबसे आगे निकल गये हैं।
अक्षय कुमार ने आयकर भुगतान के मामले में क्रिकेट से जुड़ी नामी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा टैक्स अदा करने वाले कलाकार बन गए हैं। एक टी वी न्यूज चैनल के मुताबिक अक्षय कुमार और शाहरूख ने इस साल 10 करोड़ का अग्रिम टैक्स चुकाया है। हालांकि अक्षय ने शाहरूख से 50 लाख रूपए ज्यादा आयकर अदा किया है।
बॉलीवुड स्टार्स ने इस मामले में टीम इण्डिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ही कि सितारे 15 आयकरदाताओं में भी शामिल नहीं है। हालांकि ये दोनों 100 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।
akshay kumar अक्षय कुमार आयकर महेंद्र सिंह धोनी सचिन तेंदुलकर income tax mahendra singh dhoni sachin tendulkar


Click it and Unblock the Notifications
