जामा मस्जिद में हो रही है 'शंकरा' की शूटिंग! लोकेशन पर पहुंचे अक्षय कुमार के साथ हुआ कुछ ऐसा कि...

Akshay Kumar At Jama Masjid: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार को दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में देखा गया। वह अपनी आने वाली फिल्म की वहां शूटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जामा मस्जिद के पास ग्रे शर्ट और गहरे नीले रंग की पैंट और सनग्लासेस पहने अभिनेता की तस्वीर है।
अक्षय कुमार का ग्रैंड वेलकम
अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और जोरदार तालियों और सीटियों के साथ उनका स्वागत किया गया। जैसे ही उन्हें एक पुरानी इमारत से बाहर आते देखा गया, अक्षय ने अपने फैंस के लिए हाथ हिलाया और अपनी कार की ओर चलते हुए नमस्ते का इशारा भी किया। उन्हें अपनी कार तक ले जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया।
अक्षय का अंदाज
एक पुरानी इमारत से शूटिंग करने के बाद जैसे ही अक्षय कुमार बाहर आए वैसे ही उन्होंनेअपने फैंस के लिए हाथ हिलाया और अपनी कार की ओर चलते हुए नमस्ते का इशारा भी किया। इसके बाद उनकी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद वो अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए।
'शंकरा' की शूटिंग के लिए पहुंचे खिलाड़ी कुमार
कथित तौर पर, अक्षय अपने अगले शीर्षक 'शंकरा' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड की यात्रा भी की। अभिनेता के पास कई सारी फिल्में हैं। उनके पास 'बड़े मियां छोटे मियां 2', 'ओएमजी: ओह माई गॉड 2', 'सोरारई पोट्टरु' की रीमेक और 'हेरा फेरी 3' जैसी कई अन्य फिल्में हैं।
अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार बहुत जल्द अपने फैंस को 'बड़े मियां छोटे मियां 2', 'ओएमजी: ओह माई गॉड 2', 'सोरारई पोट्टरु' की रीमेक और 'हेरा फेरी 3' जैसी कई मूवीज में नजर आने वाले हैं। एक्टर के तमाम चाहने वालों को उनकी मूवीज का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











