Breaking Buzz: अक्षय कुमार का धूम 4 धमाका - 2020 का सबसे बड़ा एलान
अक्षय कुमार के पास इस समय बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की भरमार है लेकिन उनका अगला प्रोजेक्ट इस साल का सबसे बड़ा धमाका होगा। खबर है कि अक्षय कुमार धूम 4 के अगले विलेन के तौर पर फाईनल हो चुके हैं। और दिलचस्प ये है कि इस बार वो सिर्फ विलेन होंगे, जिस पर हर धूम फिल्म की तरह किसी को दया नहीं आएगी।
इस फिल्म पर काम किया जा रहा है और जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। गौरतलब है कि पिछली धूम फिल्मों में विलेन ही हीरो होता है और फिल्म खत्म होते होते सबको उस विलेन से सहानुभूति हो जाती है।

लेकिन धूम 4 में ऐसा कुछ नहीं होगा। फिल्म में अक्षय कुमार केवल एक विलेन बनेंगे। बिना किसी पॉज़िटिव एंगल के। गौरतलब है कि आखिरी धूम फिल्म सात साल पहले आई थी।
आमिर खान की धूम 3 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाए लेकिन कहानी के तौर पर किसी को पसंद नहीं आई थी। अब देखना है कि अक्षय कुमार धूम 4 में क्या नया करते हैं।
वैसे भी पिछले सात सालों से धूम 4 को लेकर केवल अफवाहें ही सुनाई दे रही हैं। जानिए इनमें से कुछ दिलचस्प अफवाहें -


Click it and Unblock the Notifications












