भूल भुलैया सीक्वल में अक्षय कुमार की ज़बरदस्त वापसी
अक्षय कुमार की फिल्म भूलभुलैया के सीक्वल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन फाईनल हो चुके हैं और वहीं फिल्म में सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बीच टक्कर शुरू हुई हो चुकी है। लेकिन अब जो खबर है वो इससे भी ज़्यादा धमाकेदार है। खबर है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक धमाकेदार किरदार में दिखने वाले हैं।
ये किरदार छोटा भले ही है लेकिन दमदार होगा। पिछली फिल्म में अक्षय कुमार डॉ. आदित्य श्रीवास्तव की भूमिका में दिखाई दिए थे। अब इस बार फिल्म में वो किस किरदार में दिखाई देंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

हालांकि खबरें थीं कि व्यस्तता की वजह से अक्षय कुमार ये सीक्वल बिल्कुल ही नहीं कर पाएंगे लेकिन अब फिल्म में उनकी वापसी हो चुकी है। 2007 में आई प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार एक साईकोलॉजिस्ट के किरदार में दिखाई दिए थे जो भूत - प्रेत को साइंस के तरीके से समझने की और भगाने की कोशिश करता है।
वैसे बॉलीवुड में और कई सीक्वल लगातार तैयार किए जा रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications











