पृथ्वीराज चौहान बनकर अक्षय कुमार करेंगे धमाका- जन्मदिन पर दमदार Teaser के साथ किया एलान
सुपरस्टार अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करते चले जा रहे हैं और फिल्म काफी बड़ी हिट भी साबित हो जाती हैं। अब अक्षय कुमार ने उस फिल्म का ऐलान कर दिया है जिसका इंतजार सभी लोग कर रहे थे। हम बात कर रहे हैं फिल्म पृथ्वीराज चौहान की जो जिसका पहला टीजर सुपरस्टार अक्षय कुमार आज अपने जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया है। इस फिल्म के टीजर के साथ ये भी साफ हो गया है कि फिल्म दीपावली 2020 को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार इस ऐलान को करते हुए लिखा कि..बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं पहली ऐतिहासिक फिल्म करने जा रहा हूं और इसका ऐलान मैं अपने जन्मदिन के मौके पर कर रहा हूं।

मुझे खुशी है कि मैं पृथ्वीराज चौहान का किरदार करने जा रहां हूं जो मेरी सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक डी चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं और इस फिल्म के यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है।
बता दें कि अक्षय कुमार अकेले ऐसे सितारे हैं जो कि साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। अब उनके फैंस प्रथ्वीराज चौहान का काफी बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











