पद्मश्री सम्मानित 126 साल के स्वामी को देख अक्षय कुमार के उड़ गए होश, शेयर कर दिया Video

बॅालीवुड के फिट और नियम पर चलने वाले कलाकारों में एक नाम शामिल है अक्षय कुमार का। अक्षय कुमार रात को जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं। उनकी इस बेहतरीन आदत से कई लोग वाकिफ हैं। लेकिन जब अक्षय कुमार ने खुद से भी फिट और मजबूत इंसान को देखा तो वह खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए हैं। अक्षय कुमार ने 126 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद के फिटनेस से प्रभावित हो गए हैं।

उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो भी शेयर किया है जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेडल और प्रमाण पत्र दिए। स्वामी शिवानंद को भी यह सम्मान मिला है। योग के क्षेत्र में अद्भुत काम करने के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Akshay Kumar

126 साल की उम्र में भी वह बेहद फिट होकर तेज कदमों के जरिए चलते हुए दिखाई दिए। ऐसे में अक्षय कुमार ने उनका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है कि यह 126 साल के हैं और कितनी शानदार सेहत हैं। अनेक-अनेक प्रणाम स्वामी जी। वीडियो देखकर मन खुश हो गया।

बता दें कि अक्षय कुमार की पहचान इंडस्ट्री में उनके सही नियम और फिटनेस को लेकर सालों से बनी हुई है। अक्षय कुमार कई बार कह चुके हैं कि वह देर रात की पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते हैं। वह घर पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए सात दिन में से छह दिन काम करते हैं और एक दिन खुद को और परिवार को देते हैं। अक्षय कुमार की फिल्मों की शूटिंग से लेकर उनके इंटरव्यू तक की प्लानिंग सुबह- सुबह रखी जाती है। बता दें कि होली के दिन अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अक्षय कुमार की अगली फिल्म पृथ्वीराज है जो कि जल्द रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X