अक्षय कुमार: मैं चाहूं तो सिंग इज किंग पार्ट 2 करके करोड़ों कमा सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा
अक्षय कुमार एक ऐसे सुपरस्टार है जो एक के बाद एक फिल्में करते है पर वो इस समय कमर्शियल फिल्मों में कुछ कम ध्यान देते हुए सामाजिक मुद्दों पर फिल्में ज्यादा बना रहे है। हाल ही में उन्होने कहा कि वो चाहें तो सिंह इज किंग जैसी फिल्में बनाकर करोड़ों कमा सकते है पर वो ऐसा नहीं करेंगेँ क्योंकि उनको इसमें इंट्रेस्ट नहीं है।
अक्षय का कहना है कि वो जानते है कि अगर वो ऐसी फिल्म बनाएंगे तो वो काफी पैसा कमा सकते है और ऐसी फिल्मों के दर्शक भी भरे पड़ है। हाल ही में अक्षय कुमार ने नेशनल अवॉर्ड जीता है और उन्होने कहा कि वो अक्सर भगवान का शुक्रिया अदा करते है कि उनको उन्होने इतना नवाजा जिसके वो शायद हकदार भी नही थे।

उन्होने कहा कि वो खुशनसीब है कि उनको इतना प्यार मिला और लोग एक सेलेब्रेटी के तौर पर उनको जानते है। हाल ही में अगर आप अक्षय कुमार की फिल्मों पर नजर डालो तो आपको एक भी कमर्शियल फिल्म नजर नहीं आएगी।
या तो वो फिल्म किसी सामाजिक मुद्दे से जुड़ी होगी या फिर किसी देशभक्ति के मामले से फिर चाहे वो ट्वाइलेट हो या पैडमैन। इसके अलावा अक्षय कुमार ने एयरलिफ्ट और रुस्तम जैसी फिल्मों में भी काम किया है जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
उन्होने किसानों के बारे में बोलते हुए भी कहा कि इस समय किसान काफी ज्यादा समस्याओं से जूझ रहा है उसकी बात होनी चाहिए। अक्षय कुमार को न्यू इंडिया कन्क्लेव का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है।
इस समय अक्षय कुमार फिल्म केसरी के लिए चर्चा में चल रहे जिसमें वो एक सिख के रूप में नजर आने वाले है। अक्षय कुमार इसके अलावा फिल्म गोल्ड को लेकर भी चर्चा में चल रहे है और ये फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज की जाएगी।
गोल्ड की बात करें तो ये फिल्म खेल पर आधारित होगी और फिल्म एक खिलाड़ी की सच्ची कहानी बयान करती हुई नजर आने वाली है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अक्षय कुमार आने वाले समय में भी इसी तरह के मुद्दों पर फिल्में करते रहेंगें।
अक्षय कुमार गुलशन कुमार के जीवन में बन रही फिल्म मोगुल मे भी नजर आने वाले है। अक्षय ने कहा था कि मेरा रास्ता अलग है और उसी रास्ते में चलकर अपना काम करते रहेगें।


Click it and Unblock the Notifications