..................... Akshay Kumar's Housefull 4 new photo in Game of Thrones Style - Hindi Filmibeat

'हाउसफुल 4' की पूरी स्टारकास्ट- फिल्म के सेट से आई नई तस्वीर- एकदम धमाकेदार

फिल्म हाउसफुल 4 के सेट से नई तस्वीर रिलीज की गई है, जहां आप फिल्म के सभी मुख्य स्टारकास्ट को एक साथ देख सकते हैं। अक्षय कुमार, कृति सैनन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख और पूजा हेगड़े के साथ एक नए गाने की शूटिंग होने वाली है। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी दिखेंगे। बता दें, हाउसफुल 4 दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- HouseFull of Thrones ☠ Who Lives, Who Dies...Only the Script Decides 😱..

housefull 4

बता दें, यह फिल्म पुर्जन्म की कहानी है और फिल्म में अक्षय कुमार 16वीं शताब्दी के राजा के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का होगा।

फिल्म में सभी कलाकार दो अलग अलग रुप में नजर आएंगे। एक कहानी वर्तमान में चलेगी और एक कहानी दर्शकों को 500 साल पहले ले जाएगी। पुराने युग में जहां अक्षय राजा के किरदार में होंगे.. रितेश देशमुख और बॉबी देओल उनके शाही दरबारी होंगे। कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े राजकुमारियों के रोल में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X