मिशन मंगल के बाद ये होगी अक्षय कुमार की सबसे महंगी फिल्म, दीवाली पर होगा धमाका !
अक्षय कुमार की मिशन मंगल इस महीने 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार ये फिल्म मल्टी स्टारर है। विद्या बालन, शरमन जोशी और तापसी पन्नू के साथ कई एक्ट्रेस इस दिलचस्प फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार की एक और मल्टी स्टारर फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज होगी।
हम बात कर रहे हैं हाउसफुल 4 की। हाउसफुल 4 में स्टार्स की लंबी फौज देखने को मिलेगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला हमेशा से अपनी फिल्मों को लार्ज स्केल पर बनाने की कोशिश करते हैं। इस बार हाउसफुल के जरिए उन्होंने ये रिकॅार्ड भी तोड़ दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाउसफुल 4 अक्षय कुमार की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक बन गई है। आप ये भी कह सकते हैं कि हाउसफुल सबसे महंगी बॅालीवुड कॅामेडी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications