DHAMAKA: साल 2018 में अक्षय कुमार की एंट्री.. 'हाउसफुल 4' के साथ.. जानें DETAILS

By Neeti

जी हां, हाउसफुल 3 इस साल 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। लिहाजा, निर्माता अब आगे की सोचना शुरू कर चुके हैं। साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ।

ALERT: अक्षय कुमार की धमाकेदार है तैयारी.. शाहरूख, सलमान.. बच के!

Akshay Kumar

रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान.. जिन्हें हाउसफुल 3 से बाहर कर दिया गया था। एक बार फिर उन्होंने साजिद नाडियावाला के साथ हाथ मिला लिया है और कमबैक के लिए तैयार हैं।

हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान साजिद से हाउसफुल 4 पर बात की गई तो उन्होंने ना ही रिपोर्ट्स को कंफर्म किया.. ना ही अफवाह बताया। लेकिन उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

यहां जानें अक्षय कुमार और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं-

टॉयलेट - एक प्रेम कथा

नीरज पांडे औक अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।

क्रैक

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।

जॉली एलएलबी 2

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।

2.0

अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।

FIVE

रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक उमंग कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी। फिल्म में खास बात यह है कि यहां अक्षय कुमार एक साथ 5 किरदार निभाते दिखेंगे। लिहाजा, फिल्म का नाम FIVE माना जा रहा है।

नमस्ते इंग्लैंड

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी।

हेरा फेरी 3

काफी उटल पलट के बाद आखिरकार अक्षय कुमार एक बार हेरा फेरी 3 में फाइनल हो गए हैं।

थेरी की हिंदी रीमेक

विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X