हाउसफुल 4, अक्षय कुमार की सबसे मंहगी फिल्म, बजट जानकर हैरान रह जाएंगे!

अक्षय कुमार के लिए साल 2019 काफी दमदार होने वाला है। जहां उनकी बैक टू बैक दो सबसे मंहगी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। करण जौहर की 'केसरी' और साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4'। दोनों ही फिल्में 100 करोड़ से ऊपर के बजट पर तैयार हो रही है। लेकिन फिलहाल यहां बात करते हैं बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइजी फिल्म हाउसफुल 4 की।

ना सलमान, ना अक्षय कुमार.. 500 करोड़ के साथ ये स्टार बनेंगे नंबर 1

हाल ही में निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया है हाउसफुल 4 का बजट लगभग 180 से 200 करोड़ तक का रखा गया है। यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी कॉमेडी फिल्म होगी।

Sajid Nadiadwala

बता दें, हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म बॉलीवुड की पहली कॉमेडी फिल्म होगी.. जो 3डी पर रिलीज की जाएगी। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन स्टारर इस फिल्म के सिर्फ VFX के लिए निर्माता ने 75 करोड़ का बजट रखा है। फिल्म का निर्देशन साजिद खान करेंगे।

इस फिल्म की कहानी पुनर्ज्नम पर आधारित होगी। दो समय की कहानी है.. एक वर्तमान.. और एक भूतकाल, जिसे बाहुबली युग जैसा दिखाया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि यह हमारे प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्म होगी। सभी के कॉस्ट्यूम बिल्कुल बाहुबली स्टाइल में होंगे।

बहरहाल, यहां जानें आने वाली बिग बजट फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X