अक्षय कुमार के हाउसफुल 4 का 'BalaChallenge'- सोशल मीडिया पर मचा हंगामा!
अक्षय कुमार पर फ़िल्माया गया "हाउसफुल 4" का अतरंगी और मज़ेदार गाना, 'शैतान का साला' पिछले हफ्ते रिलीज हो चुका है। गाने के रिलीज़ होने के कुछ समय बाद, सोशल मीडिया पर '#BalaChallenge' जमकर ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग इस गाने का स्टेप करते अपने वीडियोज शेयर कर रहे हैं।
गाने के सिग्नेचर स्टेप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के एक्टर भी बाला चैलेंज पर अपने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, सिद्धान्त चतुर्वेदी और वरुण शर्मा जैसे अभिनेताओं ने बाला चैलेंज के अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

फैंस ने भी अपने सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो साझा किए हैं। इस गाने में, अक्षय जो 1419 के दौर से बाला की भूमिका निभा रहे हैं उन्हें लड़कियों के साथ रोमांस करते और गाने की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
कॉमेडी फिल्म हॉउसफुल 4 की कहानी पुनर्जन्म के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी.. जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने मिलेगी।
View this post on Instagram#TheBalaChallenge #AkshayKumar #Housefull4
A post shared by 👑ਅਜੈ.. ਢਾਮਾ👑(ਐਡ ਗੁਰਜਰ🔥 (@official_dhama007) on
View this post on InstagramA post shared by 💕DEVIAN💕 (@devjoshi.fansdevindo) on
"हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है।
View this post on Instagram@akshaykumar #TheBalachallenge @memer_hain
A post shared by Ashish_behera (@ashish_behera09) on
View this post on InstagramA post shared by Sachin P Chhajed (@sachinpchhajed) on


Click it and Unblock the Notifications