अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 की Advance Booking तोड़ देगी फैंस का दिल, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
इस दिवाली पर दर्शकों के लिए एक साथ तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। सांड की आंख, हाउसफुल 4 और मेड इन चाइना। रिलीज से पहले इस बात की चर्चा रही है कि अक्षय कुमार इस बार भी अपना स्टारडम दिखाकर करोड़ों की कमाई बटोर सकते हैं।
लेकिन जिस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है कि उससे ऐसा मालूम हो रहा है कि अभी तक फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग उम्मीद से काफी नीचे चल रही है। बता दें कि हाउसफुल एक सफल फ्रेंचाइजी रही है।

कमाई के मामले में पिछली तीनों सीरीज हिट है। लेकिन इस बार चौथी किस्त से दर्शक दूर दिखाई दे रहे हैं। हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल के सभी पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली है। नई रिपोर्ट अनुसार दर्शक अभी फिल्म को लेकर अपना इरादा तय नहीं कर पाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications