'हाउसफुल 3' का धमाका शुरू.. सुल्तान के बाद अब अक्षय कुमार का TREND
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट की बेजोड़ सफलता के बाद अब 'हाउसफुल 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खासकर इसीलिए भी क्योंकि अब हाउसफुल 3 को टक्कर देने के लिए कोई भी नहीं है.. न ही जग्गा जासूस, न ही राज रिबूटेड..
बता दें, इसी उत्साह का नतीजा है कि महीनों पहले से ही हाउसफुल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। जी हां, ट्विटर पर फैंस ने Housefull 3 Craze Begins की मुहिम छेड़ दी है। बता दें, कल ट्विटर पर सुल्तान फर्स्ट लुक ट्रेंड किया जा रहा था।
सलमान खान की 'सुल्तान' का FIRST LOOK.. आज.. अभी.. इसी वक्त!
साजिद- फरहाद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म हाउसफल 3 में अक्षय कुमार के साथ, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी कैमियो करतीं दिखेंगी।
फिलहाल, फैंस इस फिल्म की झलक पाने के लिए बेसब्र हैं। यहां तक की ट्विटर पर हाउसफुल 3 से जुड़ी हर बात शेयर की जा रही है। वहीं कुछ फैंस ने तो हाउसफुल 3 की नकली पोस्टर भी तैयार कर ली है।
यहां देखतें हैं हाउसफुल 3 के सेट से सितारों की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

