ALERT: 'हाउसफुल 3' का नया खुलासा.. 3 धमाकेदार विलेन की होगी एंट्री!
[गपशप] साजिद फरहाद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हाउसफुल 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लिहाजा, फिल्म से जुड़ी हर छोटी- बड़ी खबर हम आपके सामने लाते रहे हैं। ताजा बात करें तो फिल्म में और भी तीन एक्टर्स जुड़ने वाले हैं।
जी हां, दरअसल फिल्म को और भी ज्यादा हाउसफुल करने के लिए निर्देशक ने फिल्म में तीन विलेन का किरदार भी जोड़ लिया है। सूत्रों की मानें तो इन तीन किरदार के लिए एक्टर भी फाइनल कर लिए गए हैं, लेकिन उसे काफी सीक्रेट रखा जा रहा है।
ALERT: अक्षय कुमार की सुपरहिट रीमेक.. कुछ धमाकेदार करने की तैयारी!
हाउसफल 3 में अक्षय कुमार के साथ, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी कैमियो करतीं दिखेंगी।
'हाउसफुल 3' की रिलीज डेट 3 जून है। खास बात यह है कि पहले यह फिल्म जग्गा जासूस और राज रिबूटेड से क्लैश होने वाली थी। लेकिन दोनों ही फिल्में पोस्टपोंड हो गईं। यानि की हाउसफुल 3 को सोलो ओपनिंग मिलने वाली है। कोई शक नहीं है कि यह साल 2016 में अक्षय कुमार की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म बनेगी।
फिलहाल तो हमें है ट्रेलर का इंतजार.. यहां देखतें हैं हाउसफुल 3 के सेट से सितारों की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



