LEAKED: हाउसफुल 3 में ये करने वाले हैं अक्षय कुमार...सुनते ही लोट पोट!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार हर साल 4 धमाके करने का वादा कर चुके हैं। और वो भी अलग अलग फ्लेवर। 2016 का पहला धमाका एयरलिफ्ट बस कुछ ही समय की दूरी पर है। पर बात करते हैं अगले धमाके की।
जून में रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 3 जहां अक्षय हंसा हंसा के सबको लोटपोट करने वाले हैं। क्योंकि उनका किरदार ही ऐसा है।
[MOMENTS: एयरलिफ्ट ट्रेलर के ये 10 सीन देखिए और अक्षय को करिए सलाम!]
फिल्म में अक्षय कुमार मल्टीपल पर्सनैलिटी डिज़ऑर्डर वाले व्यक्ति बने हैं। यानि कि हर थोड़ी देर पर वो कुछ और बन जाएंगे और उन्हें याद ही नहीं होगा कि पांच मिनट पहले वो कौन थे।
बस यही फिल्म का पंच है और अक्षय इस प्लॉट के इर्द गिर्द ही हंसी के ठहाके लगवाने वाले हैं। क्योंकि फिल्म का सारा कन्फ्यूजन ही उनके ढेर सारे लोगों की वजह से होगा। हर थोड़ी देर पर अक्षय एक नए इंसान बन जाएंगे।
[Reasons: क्यों बॉलीवुड के रजनीकांत है अक्षय कुमार!]
हाउसफुल 3 के डायरेक्टर हैं साजिद फरहाद और फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला । जानिए क्यों अक्षय कुमार हैं हर फ्लेवर में सुपरहिट -


Click it and Unblock the Notifications