First LOOK: 2016 के लिए भी तैयार हैं अक्षय, होगा जबरदस्त धमाका!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'ब्रदर्स' की बेजोड़ सफलता के बाद अब अक्षय कुमार हाउसफुल 3 की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। जी हां, हाउसफुल 3.. जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाउसफुल 1 और 2 से तो निर्देशक ने हमें खूब हंसाया है। लिहाजा, 2016 में इस फ्रेंजाइजी की तीसरी फिल्म रिलीज होने की संभावना है।

हाउसफल 3 में अक्षय कुमार के साथ, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी और लीजा हेडन मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
BOX OFFICE: 'ब्रदर्स' के साथ अक्षय कुमार होंगे 200 करोड़ कल्ब में शामिल!
बता दें, इस फिल्म में एक्ट्रेसस के अलावा अभिषेक बच्चन भी दिखेंगे, जो पिछली हाउसफुल फिल्मों का हिस्सा नहीं थे। बहरहाल, पोस्टर देखकर उम्मीद है साजिद- फरहाद की जोड़ी एक बार फिर हमें गुदगुदाएगी।
बताया जा रहा है यह फिल्म कई मायनों में स्पेशल होगा.. यहां होगी ढ़ेर सारी मस्ती, हंगामा और कंफ्यूजन....
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications




