#PADMAN: पीएम मोदी और स्मृती ईरानी के लिए, अक्षय कुमार करेगे पैडमैन की स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म पैडमैन इस शुक्रवार को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दे फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी पर संजय लीला भंसाली के कहने पर अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी थी।

इस फिल्म के जरिए ये पीरियड से संबंधी समस्याओं के समाधान को लोगो तक पहुंचाना चाहते है और लोगो में जागरुकता लाना चाहते है कि वो इस विषय में घर में खुलकर बात करें और लड़कियों को पैड का इस्तेमाल करने कि सलाह दे।

इस फिल्म की प्रमोशन में अक्षय कुमार जोरो शोरो से लगे हुए है। आपको बता दें कि कल अक्षय कुमार ने फिल्म की स्क्रीनिंग गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के लिए की थी। आज ऐसी खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए स्मृति इरानी को बुलाया है और ये फिल्म दिल्ली में दिखाई जाएगी।

padman, akshay kumar, smriti irani, narendra modi, पैडमैन, अक्षय कुमार, नरेंद्र मोदी, स्मृति ईरानी

इस फिल्म को दोपहर में पीएम मोदी भी देखने आ सकते है। अक्षय इस फिल्म के मैसेज को हर घर तक पहुंचाना चाहते है। इस फिल्म का दो मिनट का वीडियो दूरदर्शन में भी दिखाया जाएगा। इस विषय में आज अक्षय पीएम मोदी से फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद बात करेगे।

इस फिल्म के दो मिनट के वीडियो में मासिक धर्म की समस्याओं के बारे मे बताते हुए गांव में रह रहे उन लोगो को ये बताया जाएगा की कपड़ा आपके लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए पैड का इस्तेमाल करें।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ऐसी फिल्म बना रहे है बल्कि इसके पहले भी अक्षय ने काफी सामाजिक संदेश देने वाली और देशभक्ति से जुड़ी फिल्में की है। आइए डालते है उन फिल्मों में एक नजर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X