अमूल मास्टर शैफ इंडिया के होस्ट बनें अक्षय कुमार

वह कहते हैं, "मुझे कई साल बाद अपनी जड़ों की ओर लौटना अच्छा लग रहा है। मुझे खाना पकाने और कैमरे के सामने लोगों के लिए मनोरंजन करना दोनों ही पसंद हैं, मैं उत्साहित हूं कि इस शो में ये दोनों बातें एक साथ हुई हैं।" अक्षय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं नियमित रूप से मास्टरशैफ के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण को देखता रहा हूं और मुझे खुशी है कि अब भारतीय दर्शकों के लिए भी यह शुरू हो रहा है।"
शो में 12 प्रतिभागी शामिल होंगे, जो यहां अपनी पाककला के प्रदर्शन के साथ उसमें निखार भी ला सकेंगे। अक्षय के साथ शैफ कुणाल कपूर और अजय चोपड़ा भी शो के जज होंगे।


Click it and Unblock the Notifications