..................... Akshay Kumar holds special screening of 'OMG 2', 'Sadhguru' arrives to watch the film - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने 'ओएमजी 2' की रखी खास स्क्रीनिंग, फिल्म देखने पहुंचे 'सद्गुरू' ने की जमकर तारीफ

Akshay Kumar Film OMG 2

Akshay Kumar Film OMG 2: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म को भले ही सेंसर बोर्ड ने देरी से हरी झंडी दिखाई हो, लेकिन एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सद्गुरु के लिए ओएमजी 2 की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की। फिल्म देखने के बाद गुरु ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की।

सद्गुरु के लिए अक्षय ने रखी स्क्रीनिंग-

सोमवार को सद्गुरु के लिए अक्षय कुमार ने फिल्म ओएमजी 2 की विशेष स्क्रीनिंग करवाई। अब सोशल मीडिया पर सद्गुरु का फिल्म को लेकर ट्विटर समाने आया है। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र का दौरा किया और फिल्म देखी।

सद्गुरु ने किया सोशल मीडिया पोस्ट-

"नमस्कारम, अक्षयकुमार। ईशा योग केंद्र में आपका आना और 'ओह माय गॉड -2' के बारे में सीखना अद्भुत है। यदि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जो अपनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील है, तो युवाओं को अपनी शारीरिक जरूरतों को संभालने के बारे में शिक्षित करना सबसे आवश्यक है। अब समय आ गया है कि हमारी शिक्षा प्रणाली हमारे युवाओं को पूरी तरह से सूचना होने के बजाय अपने शरीर, दिमाग और भावनाओं को संभालने के लिए सक्षम बनाने पर ध्यान केंद्रित करे। हैशटैग ओएमजी2।

अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पोस्ट-

सद्गुरु के पोस्ट पर अक्षय कुमार ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "नमस्कारम् सद्गुरुजेवी ईशा योग केंद्र का दौरा करना अत्यंत सम्मान की बात थी। मुझे अब तक के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक अनुभव हुआ। ओएमजी 2 देखने और आपकी ज्ञानवर्धक, दयालु प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है कि आपने हमारे प्रयास को पसंद किया और आशीर्वाद दिया।

फिल्म ओएमजी 2 रिलीज डेट-

बहुचर्चित फिल्म ओएमजी 2 अक्षय कुमार की 2012 की फिल्म ओएमजी का सीक्वल है। अभिनेता ने फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी थी और फिल्म निर्माताओं को लगभग 27 बदलावों का निर्देश दिया था। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म में यामी गौतम भी एक वकील की भूमिका में हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X