हेरा फेरी 3 पर फिर से बोल दिए अक्षय और दे दिया तगड़ा HINT!
अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 के साथ कब वापसी करेंगे इस बात का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म के लिए कोशिश लगातार जारी है और वो खुद ये फिल्म करना चाहते हैं। लेकिन अक्षय ने ये भी कहा कि अभी वो बाकी बातें नहीं बता सकते।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले डायरेक्टर इंदर कुमार ने साफ किया था कि उन्हें हेरा फेरी के तीसरे पार्ट के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन फिलहाल उन्होंने एकदम नहीं पता कि फिल्म पर क्या अपडेट है।

दिलचस्प है कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग, अक्षय कुमार के बिना ही शुरू हो चुकी थी। फिल्म में जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन थे। फिल्म की एक तिहाई शूटिंग होने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर नीरज वोरा का निधन हो गया और फिल्म बिल्कुल ही ठप पड़ गई। बीच में अहमद खान का नाम भी हेरा फेरी 3 से जुड़ा लेकिन सब बातें अफवाह ही रह गईं।
प्रियदर्शन की इस कॉमेडी फिल्म ने जिस तरह से दर्शकों की नब्ज़ पकड़ी थी वो काबिले तारीफ थी। इस फिल्म ने अक्षय कुमार को एक तरह से नया जन्म दिया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग के लोग कायल हो गए थे। आपको याद दिलाते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications
