..................... Akshay Kumar hilarious photo viral socket which was occupied by a frog - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के स्विच बोर्ड में घुसा मेंढक, एक्टर का पोस्ट हुआ वायरल

एक्टर अक्षय कुमार का लेटेस्ट पोस्ट आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने एक फोटो के साथ मजेदार बात लिखी जिसकी वजह से उनका ये पोस्ट खासा वायरल हो रहा है। दरअसल अक्षय कुमार अपना फोन चार्जिंग में लगाने के लिए स्विच बोर्ड की तलाश कर रहे होते हैं लेकिन जब वह स्विच बोर्ड को देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं।

अतरंगी रे एक्टर अक्षय कुमार ने स्विच बोर्ड में मेंढक के घुसे होने का फोटो शेयर किया। अक्षय कुमार ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपना फोन चार्ज पर लगाने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन लगता है कि यहां तो पहले से ही किसी ने हथिया रखा है। मुझे खुद के फोन के लिए दूसरी जगह तलाशनी होगी। इसके बाद फैंस ने भी एक्टर की पोस्ट पर कमेंट्स कर मजे लिए।

 Akshay Kumar hilarious photo

बता दें हाल में ही पत्नी ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर बीवी संग तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने टीना संग खुद को पाकर खुशनसीब बताया था। दोनों साइकिल राइड का मजा लेते तस्वीर में नजर आ रहे थे। बता दें राजेश खन्ना और ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन एक ही दिन आता है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली ढेर सारी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। पृथ्वीराज, अतरंगी रे, बेलबॉटम, रामसेतु, सूर्यवंशी जैसी ढेरों फिल्में अक्षय कुमार की जल्द आने वाली हैं। हाल में ही उनकी फिल्म लक्ष्मी रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X