बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर अक्षय कुमार ने करोड़ों में बढ़ाई फीस, केवल इतनी थी करियर की पहली फिल्म की सैलेरी

अक्षय कुमार एक बार फिर से बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं। लेकिन 2022 में उनकी अगली फिल्म की फीस सुनकर तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो वाशु भगनानी - जैकी भगनानी की पूजा फिल्म्स के लिए अक्षय कुमार की अगली फिल्म की फीस है 160 करोड़ रूपये।

ये वही फिल्म है जिसे अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देंगे टाईगर श्रॉफ। गौरतलब है कि इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के 150 करोड़ फीस क्लब वाले एक्टर्स को पछाड़ दिया है।

akshay-kumar-highest-paid-actor-of-2022-160-crore-fees-for-his-next-film-increased-triple-amount

इससे पहले, अक्षय कुमार हर फिल्म के लिए 135 करोड़ रूपये ले रहे थे। हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि ये 160 करोड़ रूपये की फीस अक्षय कुमार केवल बड़े मियां छोटे मियां नाम की फिल्म के लिए ले रहे हैं या फिर इसके बाद उनकी हर फिल्म की फीस इतनी ही होगी। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार इतनी फीस ले नहीं रहे हैं लेकिन इतनी फीस बताई जा रही है।

पूजा फिल्म्स के लिए अक्षय कुमार पिछले साल बेल बॉटम कर चुके हैं और इसके बाद मिशन सिंड्रेला की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इन सभी फिल्मों की शूटिंग लंदन में होती हैं जहां शूटिंग के लिए अच्छी खासी Subsidy मिलती है। रिपोर्ट्स की मानें तो वाशु भगनानी अक्षय कुमार की 160 करोड़ फीस इसी subsidy के चक्कर में बता रहे हैं। अब बात सच हो या झूठ लेकिन ऑन रिकॉर्ड अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए 160 करोड़ फीस ले रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में बढ़ी फीस

पिछले कुछ सालों में बढ़ी फीस

गौरतलब है कि पिछले छह सालों में अक्षय कुमार की फीस लगभग तीन गुना बढ़ चुकी है। अभी साल 2016 की ही बात है जब अक्षय कुमार ने भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार से उनकी फिल्म साईन करने के लिए 56 करोड़ रूपये मांगे थे और उस समय यही फीस ज़्यादा लग रही थी। इसके बाद अक्षय कुमार का रेट 80 करोड़ तक पहुंचा, फिर 2020 में 100 करोड़ और 2021 में 135 करोड़।

कितनी थी पहली फिल्म की सैलेरी

कितनी थी पहली फिल्म की सैलेरी

अक्षय कुमार को उनकी पहली तीन फिल्मों के लिए प्रमोद चक्रवर्ती ने साईन किया था। उनकी पहली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को 5 हज़ार, दूसरी फिल्म के लिए 50 हज़ार और तीसरी फिल्म के लिए 1.5 लाख मिलना तय हुआ था। अक्षय कुमार ने 1991 में सौगंध के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। इसके बाद खिलाड़ी रिलीज़ हुई लेकिन उसने भी ज़्यादा कमाल नहीं किया। अक्षय कुमार को सफलता मिली थी 1994 में एलान और ये दिल्लगी जैसी फिल्मों के साथ।

पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म

पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म

हालांकि, अक्षय कुमार को कभी भी बॉक्स ऑफिस स्टार नहीं समझा गया था। अक्षय कुमार के हिस्से, उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी साल 2007 में वेलकम के साथ। इस फिल्म की सफलता के साथ अक्षय कुमार ने अपनी फीस 25 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ तक की थी। इसके बाद अक्षय कुमार का कॉमेडी फिल्मों का सफर लगातार जारी रहा।

फ्लॉप फिल्मों से खत्म था करियर

फ्लॉप फिल्मों से खत्म था करियर

वेलकम की सफलता के पहले अक्षय कुमार के करियर में ऐसा भी समय आया था जब लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। अक्षय कुमार के बारे में यहां तक लिखा गया था कि उनका करियर खत्म हो चुका है। अक्षय ने कनाडा का नागरिकता भी ले ली थी और वो वहीं जाकर अपना बिज़नेस शुरू करने का प्लान बना चुके थे। लेकिन फिर उनकी किस्मत चमक गई प्रियदर्शन की फिल्म हेरा फेरी के साथ।

हर साल बढ़ाते हैं 25 प्रतिशत फीस

हर साल बढ़ाते हैं 25 प्रतिशत फीस

अक्षय कुमार हर साल अपनी फीस में 20 - 25 प्रतिशत का इज़ाफा करते हैं। साल 2019 में अक्षय कुमार ने हर दिन 1.5 - 2 करोड़ की कमाई की। वहीं उनकी फीस में भी 2016 में 50 करोड़ से अब तक लगभग तीन गुना की वृद्धि हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर भी अक्षय कुमार सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है और इसलिए हर फिल्म के लिए उन्हें मुंह मांगी कीमत मिल जाती है।

2020 के इकलौते एक्टर

2020 के इकलौते एक्टर

साल 2020 में मशहूर पत्रिका फोर्ब्स की ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एक्टर थे अक्षय कुमार। इस लिस्ट में पूरे विश्व में अक्षय कुमार छठवें नंबर पर थे। अभी तक अक्षय कुमार की कुल संपत्ति लगभग 2141 करोड़ है। वहीं उनका प्रोडक्शन हाउस भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्में दे रही है।

एक साल में कितनी होती है कमाई

एक साल में कितनी होती है कमाई

हर साल अक्षय कुमार तीन से चार हिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर देते हैं। वहीं वो साल में कम से कम 22 - 25 एड भी करते हैं। हर एड के लिए अक्षय कुमार 15 करोड़ तक की फीस चार्ज करते हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार सरकार के लिए कई विज्ञापनों में काम करते हैं और कई अभियान के ब्रांड एंबैज़डर भी हैं।

दोस्तों के लिए कम की फीस

दोस्तों के लिए कम की फीस

गौरतलब है कि 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी धुंआधार कमाई करने वाले इकलौते एक्टर थे अक्षय कुमार। अक्षय कुमार ने साल 2020 में लगभग 48.5 मिलियन की कमाई की थी जिसमें केवल एक फिल्म शामिल थी। लेकिन इस दौरान, अक्षय कुमार ने अपने दोस्तों के लिए अपनी कुछ फिल्मों की फीस भी कम की थी जिससे कि उनकी फिल्मों का नुकसान ना हो। इनमें साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बच्चन पांडे भी शामिल थी।

2021 में और बढ़ी थी फीस

2021 में और बढ़ी थी फीस

2021 में अक्षय कुमार ने जो भी फिल्में साईन की वो 135 करोड़ रूपये फीस के हिसाब से ही साईन की। इनमें राम सेतु, ओह माय गॉड 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं वेलकम 3 में अक्षय कुमार की वापसी इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि इतनी महंगी फीस, फिरोज़ नाडियाडवाला उन्हें नहीं दे पा रहे थे।

बनाया है नया रिकॉर्ड

बनाया है नया रिकॉर्ड

अब अली अब्बास ज़फर की बड़े मियां छोटे मियां में टाईगर श्रॉफ के साथ काम करने के लिए अक्षय कुमार ने 160 करोड़ फीस चार्ज की है जिसके बाद फिल्म का बजट 300 करोड़ रूपये हो चुका है और ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। लेकिन अक्षय कुमार का रिकॉर्ड देखते हुए ये साफ माना जा रहा है कि इतनी कमाई अक्षय कुमार चुटकियों में निकाल लेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X