अक्षय कुमार ने शूट किया अपना सबसे महंगा फाइट सीन!
अक्षय कुमार की रजनीकांत स्टारर रोबोट सीक्वल धीरे धीरे चर्चा में आ रही है। फिल्म में अक्षय कुमार निगेटिव किरदार में हैं और उन्होंने कहा था कि वो लकी हैं कि उन्हें रजनीकांत का पंच खाने का मौका मिलेगा।
अब इस फिल्म का एक फाइट सीन शूट हो चुका है और इस फाइट सीन की कीमत है 20 करोड़ रूपये। देखा जाए तो अक्षय कुमार ने अपने करियर का सबसे महंगा फाइट सीन शूट कर लिया है।
[अक्षय की ये तस्वीरें फैन्स कहीं छिपा देना चाहेंगे]
रोबोट के इस सीक्वल में वो रजनीकांत से भिड़ेंगे। फिल्म का नाम है 2.0 और अक्षय कुमार इस फिल्म में विलेन बनने के लिए अक्षय की फीस है मात्र 25 करोड़ रूपये।
जिन्होंने नोटिस नहीं किया उन्हें बता दें कि वो साल में चार फिल्में कर रहे हैं और चारों का फ्लेवर अलग है। 2015 में बेबी, गब्बर इज़ बैक, सिंह इज़ ब्लिंग और ब्रदर्स की।
वहीं 2016 में एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, एंथीरन 2, रूस्तम और नमस्ते इंग्लैंड होगी। जानिए क्यों अक्षय हैं हर फ्लेवर में सुपरहिट -


Click it and Unblock the Notifications