"बॉलीवुड का क्या लेना देना...सारा तमाशा तो मेरे घर" - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार जब बोलते हैं बिंदास बोलते हैं ये तो सबको पता है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। हाल ही में हाउसफुल 3 के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार से ऋतिक और कंगना के बारे में पूछा गया लेकिन अक्षय कहां सीधा जवाब देते।
एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आजकल ऋतिक और कंगना के बीच बॉलीवुड में जो चल रहा है उस पर क्या कहना है। इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि ऋतिक कंगना के बॉलीवुड में कहां कुछ चल रहा है, जो कुछ भी चल रहा है, वो तो उनके घर में...मतलब कि उनकी बिल्डिंग में चल रहा है।
[TRICK: अक्षय कुमार - अजय देवगन बनना चाह रहे हैं शाहरूख?]
दरअसल, अक्षय ने ये चुटकी इसलिए ली क्योंकि ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। लेकिन इसके बाद सीरियस होते हुए अक्षय ने कहा कि आप लोगों को तो काफी मज़ा मिल ही रहा है लेकिन अब ये सब बंद हो जाना चाहिए क्योंकि हर चीज़ की एक लिमिट होती है और कोई भी लड़ाई ज़्यादा नहीं खिंचती तो फिर ये लड़ाई तो काफी ज़्यादा खिंच चुकी है।
जानिए अक्षय कुमार के बेबाक बयान -


Click it and Unblock the Notifications











