इस साल अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा फिल्में

इस साल उनकी सबसे अधिक फिल्में रिलीज होनेवाली हैं। हाल की रिलीज की बात करें तो 8 अप्रैल को उनकी फिल्म थैंक्यू रिलीज होनेवाली है। इसके बाद उनकी फिल्में जोकर, देसी ब्वॉयज और हाउसफुल 2 भी रिलीज होगी। इस वक्त अक्की लंदन में देसी ब्वॉयज की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अक्षय कुमार के बारे में आमिर खान का कहना है कि उनकी फिल्में अच्छा व्यवसाय करती हैं जिसका मतलब है दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। वह अच्छे अभिनेता हैं और साथ ही वह अच्छे डांसर भी हैं। करीना कपूर भी अक्षय कुमार की दीवानी हैं।
करीना ने उनके साथ कुछ फिल्मों में काम भी किया है। सोनाक्षी भी मानती है कि वे खुशनसीब हैं कि उन्हें सलमान खान के साथ अब अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिलेगा और वो उम्मीद करती हैं कि उन्हें अक्षय से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
aamir khan akshay kumar अक्षय कुमार आमिर खान करीना कपूर सोनाक्षी सिन्हा kareena kapoor sonakshi sinha


Click it and Unblock the Notifications