..................... Akshay Kumar has a major showdown with Toilet Ek Prem Katha producer Neeraj Pandey - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा को लगा #Jhatka...टल जाएगी फिल्म?

हाल ही में अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है और फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। लेकिन अब अक्षय कुमार फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। और हो सकता है कि इसका असर टॉयलेट एक प्रेम कथा की रिलीज़ डेट पर दिखे।

दरअसल, फिल्म के दोनों प्रोड्यूसर अक्षय कुमार और नीरज पांडे के बीच जमकर कहासुनी हो गई। नीरज पांडे फिलहाल अपनी अगली फिल्म अय्यारी की शूटिंग कर रहे हैं वहीं अक्षय कुमार लंदन में हैं। और दोनों दोस्तों के बीच ये झड़प फोन पर हुई है।

akshay-kumar-has-major-showdown-with-toilet-ek-prem-katha-prem-katha-producer-neeraj-pandey

हुआ यूं कि अक्षय कुमार और नीरज पांडे दोनों ही फिल्म के थियेटर और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए अपना अपना दिमाग लगा रहे थे। जहां नीरज ने वायाकॉम 18 से बात पक्की कर ली वहीं अक्षय ने रिलायंस इंटरटेनमेंट से।

जब दोनों ने एक दूसरे को ये बात बताई तो दोनों ही गरम हो गए। अब आलम ये है कि दोनों में से कोई भी अपना पांव पीछे लेना नहीं चाहता है। उम्मीद है कि इसका असर 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही फिल्म पर ना पड़े।

टॉयलेट एक प्रेम कथा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X