TAKKAR: सलमान खान की रेस 3 Vs अक्षय कुमार....एकदम स्पीड में!
सलमान खान रेस 3 में फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होगी। और इस बार रेस सीरीज़ की अगली फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रेमो डीसूज़ा। गौरतलब है कि इससे पहले, रेस और रेस 2 के डायरेक्टर थे अब्बास मस्तान।
लेकिन सलमान खान के प्रोजेक्ट में आते ही फिल्म में अब्बास मस्तान की जगह इस सस्पेंस थ्रिलर के डायरेक्टर हो गए रेमो डीसूज़ा और अब सलमान खान की रेस 3 को मिलेगी कड़ी टक्कर।

सलमान खान को टक्कर देंगे अक्षय कुमार। जी हां, सूत्रों की मानें तो अब्बास मस्तान की अगली थ्रिलर फिल्म को अक्षय कुमार ने लॉक कर दिया है। काफी समय से अक्षय कुमार सोशल ड्रामा कर रहे हैं और उन्हें अपना फ्लेवर बदलना था।
वैसे आपको याद दिला दें कि अक्षय कुमार जिस भी फ्लेवर में आते हैं, सुपरहिट ही रहते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











