I AM SORRY: मैं देर करता नहीं....देर हो जाती है...पद्मावत को पहले आना ज़रूरी है - पैडमैन अक्षय

अक्षय कुमार ने थोड़ी देर पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और अनाउंस कर दिया है कि उनकी फिल्म पैडमैन अब 9 फरवरी को आएगी। अक्षय कुमार इस कॉन्फ्रेंस के लिए देर से आए और उन्होंने आते ही सबसे पहले, पत्रकारों से माफी मांगी।

अक्षय ने कहा माफ कीजिएगा। मैं वैसे देर से आता नहीं हूं लेकिन एक इवेंट में था और वहां से निकल नहीं पाया। देर हो गई। इसके बाद अक्षय ने एलान किया कि पैडमैन, जो कि 25 को रिलीज़ हो रही थी, अब 9 फरवरी को आएगी।

akshay-kumar-has-legit-reason-shift-padmaavat-apologises-being-late

अक्षय ने बताया कि वो रिहर्सल कर रहे थे कि संजय लीला भंसाली उनके पास आए और गुज़ारिश की, अगर हो सके तो पैडमैन की रिलीज़ आगे बढ़ा दें क्योंकि पद्मावत पर इसका असर पड़ेगा। दोनों ही फिल्में एक दिन रिलीज़ हो रही हैं।

मैं समझता हूं कि पद्मावत एक अहम फिल्म है और उसका जल्द से जल्द रिलीज़ होना बहुत ज़रूरी है। हालांकि हम दोनों एक दिन रिलीज़ कर सकते हैं लेकिन पद्मावत के लिए ये काफी बड़ा रिस्क हो जाएगा और उनके पास खोने का काफी कुछ है।

हम सब एक परिवार का हिस्सा हैं, एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं। मेरी फिल्म आगे बढ़ाई जा सकती थी तो मैंने बढ़ा दी। पद्मावत के पास एक ठोस कारण है तुरंत रिलीज़ करने का और हम सब समझते हैं और उनके साथ हैं। जानिए किन किन फिल्मों की रिलीज़ डेट हो गई है चेंज -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X