2016 के सबसे बड़े विलेन बनने के लिए ये है अक्षय कुमार की फीस!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार एंथीरन 2 में फाइनल हो चुके हैं और रोबोट के इस सीक्वल में वो रजनीकांत से भिड़ेंगे। फिल्म का नाम होगा 2.0 और अक्षय कुमार इस फिल्म में विलेन बनने के लिए अपनी कीमत तय कर चुके हैं। मात्र 25 करोड़ रूपये।
फिल्हाल उनका फिल्म में प्रॉफिट शेयरिंग पर कितना हिस्सा होगा ये तय नहीं है लेकिन फिल्म के लिए वो 25 करोड़ रूपये ले रहे हैं। फिल्म की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर पर दी।
[अक्षय Vs सलमान - दो ब्लॉकबस्टर रीमेक और एक डायरेक्टर]
हालांकि अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं। लेकिन अगले साल अक्षय की चार फिल्में फाइनल हो चुकी हैं और ये पांचवी होगी।
हालांकि रोबोट की ये सीक्वल अगल ही साल रिलीज़ होगी कि नहीं इस पर सबको डाउट है। फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा मेन लीड में होंगी एमी जैक्सन। एमी अक्षय के साथ सुपरहिट फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग में भी दिख चुकी हैं।
[इस फिल्म में ऋतिक OUT तो अक्षय कुमार IN]
वैसे अक्षय कुमार के अलावा जानिए बॉलीवुड स्टार्स की फीस हर प्रोजेक्ट के हिसाब से। सुनकर होश उड़ जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications











