सुपरस्टार से बड़े सुपरस्टार अक्षय...फिल्म भी बड़ी...फीस भी ज़्यादा!

By Trisha

अब आप मानिए या मत मानिए लेकिन अक्षय कुमार वाकई बहुत ही बड़े सुपरस्टार हैं। या यूं कहिए कि सुपरस्टार से भी बड़े सुपरस्टार। दरअसल, अगर सूत्रों की मानें तो एंथीरन 2 के लिए अक्षय ने रजनीकांत से ज़्यादा फीस ली है।

गौरतलब है कि अक्षय एक फीस के साथ ही अपनी फिल्म का प्रॉफिट भी लेते हैं। 2.0 के लिए जब उन्हें साइन किया गया, उस दौरान फिल्म की शूटिंग तुरंत शुरू करनी थी। विलेन के रोल के लिए सलमान और ऋतिक को अप्रोच किया गया।
[#Hafta: हाउसफुल 3...ब्लॉकबस्टर...ये तो पहले से ही था फाइनल!]

जब दोनों ने ही काफी समय लगा दिया तो फिर ये रोल पहुंचा अक्षय के पास। उन्होंने कुछ डिमांड की लेकिन डायरेक्टर ने तुरंत हां कर दी, क्योंकि उन्हें फिल्म की शूटिंग शुरू करनी थी।

बस, बाद में जब जोड़ा गया तो पता चला कि अक्षय कुमार की कुल फीस रजनीकांत से भी ज़्यादा है। इस फिल्म का एक फाइट शूट करने की कीमत है 20 करोड़ रूपये। देखा जाए तो अक्षय कुमार ने अपने करियर का सबसे महंगा फाइट सीन शूट किया है।
[ "सुपरस्टार भले ही नहीं हूं...पर बिल्कुल हटके बेहतरीन एक्टर हूं" ]

खबर थी कि अक्षय कुमार इस फिल्म में विलेन बनने के लिए अक्षय की फीस है मात्र 25 करोड़ रूपये। जानिए क्यों अक्षय हैं हर फ्लेवर में सुपरहिट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X