'अक्षय कुमार के साथ मेरी दोस्ती और गहरी हो गई है, वह मेरे करियर का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं'

निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग जोरशोर से चल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखने वाली है। भूमि इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने आनंद एल राय को सबसे उम्दा निर्देशकों में बताया। वहीं, अभिनेत्री ने अक्षय कुमार के साथ अपने बॉण्ड पर भी बातें कीं।

साल 2017 से अब तक अक्षय कुमार के साथ अपनी कैमिस्ट्री पर बात करते हुए भूमि पेडनेकर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी दोस्ती और गहरी हो गई है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। वह मेरे करियर का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं और हमने कुछ बहुत ही सफल चीजें एक साथ की हैं। मैंने काम के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है।"

Bhumi Pednekar on Akshay Kumar

रक्षाबंधन के बारे में ज्यादा बात ना कर पाने को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "जब तक निर्माता नहीं कहते, इस फिल्म के बारे में मैं ज्यादा बात नहीं सकती। लेकिन मैं केवल इतना कह सकती हूं कि आनंद सर और अक्षय कुमार के साथ काम करना एक दिल छूने वाली प्रक्रिया रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X