..................... Akshay Kumar signs his 3rd film in the year 2022 collaborates with Kumar Mangat | अक्षय कुमार ने इस साल साईन की अपनी तीसरी फिल्म - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने 2023 के लिए बुक की अपनी तीसरी फिल्म - लंदन में फिर करेंगे धमाका, जानिए डीटेल्स

अक्षय कुमार बॉलीवुड के शक्तिमान हैं। कोरोना के समय में उन्होंने ढेरों फिल्में साईन की और फटाफट, लॉकडाउन खुलते ही उन फिल्मों को पूरा भी कर लिया है। अब अक्षय कुमार एक कदम आगे की सोचते हुए 2023 की तैयारी में जुट गए हैं। 2022 के तीन महीने अभी पूरे भी नहीं हुए हैं लेकिन अक्षय कुमार ने अपनी तीसरी फिल्म साईन कर ली है।

पीपिंग मून की एक रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार, प्रोड्यूसर कुमार मंगत और अभिषेक पाठक के साथ एक ज़बरदस्त थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं। ये फिल्म लंदन में ही आधारित होगी और फिल्म 2022 में फ्लोर पर चली जाएगी। अक्षय कुमार की गति के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म 2023 में रिलीज़ भी हो जाएगी।

akshay-kumar-has-already-signed-third-project-for-2023-collaborates-with-kumar-mangat-see-details

गौरतलब है कि इससे पहले, इस साल अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्मों का अनाउंसमेंट हो चुका है। पहली है टाईगर श्रॉफ के साथ अली अब्बास ज़फर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां जो कि एक एक्शन कॉमेडी होगी। इस फिल्म को वाशु भगनानी और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी फिल्म है धर्मा प्रोडक्शन्स की सेल्फी। ये फिल्म मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाइसेंस का रीमेक है जिसे गुड न्यूज़ के डायरेक्टर राज मेहता बना रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी नज़र आएंगे।

2022 में चार फिल्में

2022 में चार फिल्में

2022 में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज़ को तैयार हैं। शुरूआत होगी होली पर बच्चन पांडे के साथ। इसके बाद जून में पृथ्वीराज, अगस्त में रक्षाबंधन और दिवाली पर राम सेतु की रिलीज़ की तैयारी है। हालांकि, इस साल की शुरूआत अक्षय कुमार पृथ्वीराज की रिलीज़ के साथ ही करने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते फिल्म पोस्टपोन हो गई। पृथ्वीराज अब 3 जून को रिलीज़ हो रही है।

क्लैश के लिए तैयार

क्लैश के लिए तैयार

वहीं अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ सुपरस्टार क्लैश की भी तैयारी कर रहे हैं। जहां 3 जून को पृथ्वीराज, बोनी कपूर की अजय देवगन फिल्म मैदान के साथ क्लैश करने जा रही है वहीं अगस्त में 15 अगस्त वीकेंड पर अक्षय कुमार की आनंद एल राय फिल्म रक्षाबंधन, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ क्लैश करेगी। पहले, अक्षय कुमार, प्रभास - कृति सैनन - सैफ अली खान स्टारर आदिपुरूष से क्लैश करने वाले थे लेकिन फिर आमिर खान ने आदिपुरूष की डेट अपनी फिल्म के लिए ले ली।

पूरी कर रहे हैं फिल्में

पूरी कर रहे हैं फिल्में

इस बीच अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। जहां हाल ही में उन्होंने शिमला में रत्सासन रीमेक की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा किया है वहीं दूसरी तरफ वो धर्मा प्रोडक्शन्स की ड्राइविंग लाइसेंस रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा वो ओह माय गॉड 2 और राम सेतु का भी काम तेज़ी से पूरा कर रहे हैं।

अनाउंस नहीं लेकिन हाथ में प्रोजेक्ट

अनाउंस नहीं लेकिन हाथ में प्रोजेक्ट

अभी भी अक्षय कुमार के कुछ प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो अनाउंस भले ही ना हुए हैं लेकिन अक्षय कुमार वो फिल्में कर रहै हैं। इनमें से एक फिल्म है सुररई पोतृ रीमेक जिसे परेश रावल कंफर्म कर चुके हैं कि ये फिल्म बन रही है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार एक बार फिर से अपने देशभक्ति अवतार में वापस आएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार का नाम हेरा फेरी 3 और हाउसफुल 5 के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

ओटीटी पर भी कब्‍ज़ा

ओटीटी पर भी कब्‍ज़ा

अक्षय कुमार वो पहले सुपरस्टार थे जिन्होंने अपनी फिल्म लक्ष्मी को डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ करते हुए ओटीटी पर भी पांव पसारे। लक्ष्मी ने जहां व्यूवरशिप के रिकॉर्ड तोड़े वहीं अक्षय कुमार की दूसरी ओटीटी रिलीज़ अतरंगी रे ने तो रिकॉर्ड्स की बारिश ही कर दी। हालांकि, आनंद एल राय की इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार केवल सपोर्टिंग भूमिका में दर्शकों को दिखाई दिए थे।

बॉक्स ऑफिस पर लेकर आए अच्छे दिन

बॉक्स ऑफिस पर लेकर आए अच्छे दिन

कोरोना काल के बीच अक्षय कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छे दिन वापस लेकर आने की कोशिश की। जहां कोई डायरेक्टर अपनी फिल्म थिएटर में लाने को तैयार नहीं दिख रहा था वहीं अक्षय कुमार दिवाली पर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के साथ परदे पर आए और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। कोरोना काल के बाद अक्षय कुमार ने सीधा 26 करोड़ की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत की।

अटक गया है डिजिटल डेब्यू

अटक गया है डिजिटल डेब्यू

अक्षय कुमार The End नाम की एक सीरीज़ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी करने वाले थे। ये सीरीज़ अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ होनी थी। लेकिन फिलहाल ये सीरीज़ अटक चुकी है और इसका मतलब ये है कि अक्षय कुमार के पास कुछ और फिल्में साईन करने का वक्त आ गया है। देखिए 2023 में वो कितने धमाके करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X