अक्षय कुमार ने शेयर की दुख भरी खबर, 15 सालों से साथ काम कर रहे हेयरड्रेसर का हुआ निधन
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दुख भरी खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अक्षय कुमार ने शेयर किया है कि उनके हेयर ड्रेसर मिलन जाधव की मृत्यु हो गई। मिलन जाधव, अक्षय कुमार के साथ पिछले 15 सालों से काम कर रहे थे। एक्टर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात लिखी है।
अक्षय कुमार ने मिलन जाधव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मिलन, अक्षय कुमार के बालों की स्टाइलिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ लिखा है- अपने फंकी हेयरस्टाइल्स, स्माइल की वजह से तुम भीड़ में अलग नजर आते थे। हमेशा इस बात का ख्याल रखते थे कि मेरा एक भी बाल आउट ऑफ प्लेस ना हो। मिलन जाधव 15 सालों से ज्यादा समय तक मेरे हेयरड्रेसर रहे। अभी भी भरोसा नहीं हो रहा तुम हमारे साथ नहीं हो। मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मिलानो...ओम शांति। इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने हार्ट ब्रेकिंग इमोजी भी शेयर किया है।

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर कॉमेंट किया है। अक्षय कुमार के बारे में कहा जाता है कि अपनी टीम मेंबर के साथ काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं। उनके मिलनसार स्वभाव की वजह से उनके साथ ज्यादातर लोग कई सालों से जुड़े हुए हैं।
वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कटपुतली रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। वहीं, इसके पहले उनकी तीन फिल्में थियेटर में रिलीज हुई। इनमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन शामिल हैं। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई लेकिन, उनकी हालिया रिलीज क्राइम ड्रामा फिल्म कटपुतली को काफी सराहा गया।


Click it and Unblock the Notifications












