sooryavanshi Trailer Live: बाइक से अक्षय कुमार की धुआंधार एंट्री, फैंस ने कहा आग लगा दी
साल 2020 की अक्षय कुमार की पहली फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने के लिए तैयार है। मुंबई में इसका ट्रेलर लांच सोमवार को किया गया। जहां पर अक्षय कुमार की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ ले लिया। सिंघम और सिंबा के बाद रोहित शेट्टी के इस कॅाप सीरीज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अक्षय कुमार ने बखूबी की है।
अक्षय कुमार एक पुलिस अफसर की दमदार भूमिका से स्क्रीन पर एक्शन के सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। फिलहाल उनकी एंट्री की ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। जहां पर उन्होंने बाइक से एक धुआंधार एंट्री की है। 52 साल की उम्र में अक्षय कुमार की ये फिटनेस किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

अक्षय ये साबित करते हैं कि वह बॅालीवुड के सबसे फिट सुपरस्टार हैं। बाइक के साथ अक्षय का ब्लैक लुक भी काफी चर्चा में रहा। जहां वह अपनी जैकेट के साथ शूज तक में पूरी तरह से ब्लैक रंग का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए। इसके साथ उन्होंने एक टी शर्ट भी पहन रखी है। जिस पर सूर्यवंशी की टैगलाइन आ रही है पुलिस लिखा हुआ है।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अक्षय ने एक दम दमदार एंट्री की है। फैंस ने अक्षय के इस ट्रेलर लुक और वीडियो को सोशल मीडिया पर #SooryavanshiTrailer से वायरल कर दिया है।
बता दें कि सूर्यवंशी इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म बनने वाली है। इसकी वजब है फिल्म का उस दौरान रिलीज होना जब मुंबई में फिल्मों को 24 घंटे दिखाने की अनुमति दी गई है। इसी के चलते 24 मार्च को शाम 6 बजे फिल्म रिलीज होगी।
यहां देखिए अक्षय की एंट्री का ये वायरल VIDEO


Click it and Unblock the Notifications