घायल अक्षय अस्पताल से हुए डिस्जार्च, पहुंचे घर
थुपक्की एक तमिल हिट फिल्म है। इसी फिल्म के रीमेक में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और अक्षय कुमार आजकल इस फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसे एक्शन सीक्वेंस थे जिन्हें अक्षय कुमार खुद ही कर रहे थे और उसी दौरान एक एक्शन सीक्वेंस में अक्षय कुमार के पैरों पर एक ट्रक आकर चढ़ गया और अक्षय कुमार चाह कर भी खुद को बचा नहीं पाए। हालांकि कोई बड़ा एक्सीडेंट नहीं हुआ लेकिन फिर भी एक्सीडेंट के तुरंत बाद अक्षय कुमार को मुंबई के अंधेरी में मौजूद अस्पताल कोकिलाबेन में ले जाया गया।
कोकिलाबेन अस्पताल में बताया गया कि अक्षय कुमार बिल्किल ठीक हैं और उन्हें अस्पताल में रहने की जरुरत नहीं है। अब फिल्हाल अक्षय कुमार वापस घर चले गये हैं लेकिन फिल्म की शूटिंग फिल्हाल रोक दी गयी है। लेकिन कहा जा रहा है कि अक्षय अब पूरी तरह से ठीक हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो जाएगी। फिल्हाल हर कोई अक्षय के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












