अक्षय कुमार का निकला पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्सा, फैन्स के सामने- चिल्ला-चिल्लाकर कह डाली ऐसी बात...

Pahalgam Terror Attack: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay kumar) की इन दिनों फिल्म केसरी 2 जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन कर रही है। वहीं एक्टर ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अपने फैन्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुस्सा जाहिर किया। पहलगाम हमले से अक्षय कितने नाराज हैं यह तो उनके वीडियो में देखा ही जा सकता है।
दरअसल केसरी 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार अपने फैन्स से मिलने पहुंचे जहां उनके साथ उनके को-स्टार आर माधवन भी नजर आए। एक्टर ने फिल्म पूरी होने के बाद अपने फैन्स से खुलकर बात की। साथ ही में उन्होंने पहलगाम में हुए हमले को लेकर अपना आक्रोश भी दिखाया।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: अपनी आगामी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने #PahalgamTerroristAttack पर बात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2025
उन्होंने कहा, "...दुर्भाग्य से, दिलों में वह गुस्सा फिर से जाग उठा है। आप सभी जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी, हमारे… pic.twitter.com/pcuWiciTGo
फटा अक्षय कुमार का गुस्सा
अक्षय कुमार ने जमकर गुस्सा जाहिर करते हुए अपने किरदार को याद किया है। उनका कहना है कि इस हमले ने उनके फिल्म के किरदार के गुस्से को जगा दिया है। अक्षय कुमार फैन्स से कहते हैं कि 'दुर्भाग्य से दिल में फिर से पहले वाला गुस्सा जग गया है। आप लोग अच्छे से जानते हैं कि मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी उन आतंकियों के बारे में एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने फिल्म में कहा था। आज मैं आतंकियों के लिए वही शब्द कहना चाहूंगा जो मैंने फिल्म में कहे हैं।'
बोला फिल्म का डायलॉग
इस आतंकी हमले पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने फैन्स को डायलॉग से जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'फक यू' वहीं अक्षय के इन शब्दों को सुन लोगों ने भी चिल्लाते हुए गुस्सा जाहिर किया। आपको बता दें कि इससे पहले ही अक्षय कुमार ने एक्स एकाउंट पर लिखा था- 'पहलगाम में हुए टूरिस्टों पर हुए हमले की खबर सुनकर मैं डर गया था। इस तरह से मासूम लोगों को मार देना बहुत बड़ी बुराई है। एक्टर आगे कहते हैं कि मैं पीड़ितों के परिवार वालों के लिए प्रार्थना करता हूं।' आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 27 से 28 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जिसमें से आम नागरिकों की संख्या 20 बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे देश का दिल दहला दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











